नोटों की माला मामले में केंद्र की चुप्पी पर अफसोस : मुलायम
लखनऊ में मंगलवार को सपा के एक कार्यक्रम के दौरान मुलायम सिंह यादव ने संवाददाताओं से कहा कि राष्ट्रीय मुद्रा का इस तरह ओछा प्रदर्शन कर दुरुपयोग करने का किसी को अधिकार नहीं है, लेकिन अफसोस की बात है कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार इस मुद्दे पर मूकदर्शक बनी हुई है और आयकर विभाग ने भी अभी तक इस मुद्दे पर कुछ नहीं किया।
सपा मुखिया ने कहा कि कांग्रेस की अगुवई वाली केन्द्र सरकार राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू यादव, इंडियन नेशनल लोकदल प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला और मुलायम सिंह को लेकर उठाए गए मामलों की तो जांच करा सकती है लेकिन नोटों की माला के मामले में जांच कराने की जरूरत नहीं समझ्झ रही है।
यादव ने जोर दिया कि उनको इस बात की पूरी जानकारी है कि मायावती को गत 15 मार्च को बसपा की रैली के दौरान पहनाई गई नोटों की माला एक-एक हजार रुपए के 51 करोड़ रुपये के नोटों से गूंथी गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications