11वीं पंचवर्षीय योजना के लिए 8 प्रतिशत विकास दर का लक्ष्य
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई उच्च स्तरीय बैठक में पेश किए गए मूल्यांकन दस्तावेज में कहा गया है, "योजना अवधि के दौरान औसत विकास दर आठ प्रतिशत से थोड़ा अधिक हो सकता है।"
दस्तावेज में यह भी कहा गया है, "12वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान अर्थव्यवस्था नौ प्रतिशत से अधिक की विकास दर हासिल करने की स्थिति में हो जाएगी।"
बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि वैश्विक मंदी के प्रभाव के कारण भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए पिछले दो साल खासतौर से मुश्किल भरे थे। पिछले वर्ष खराब मानसून के कारण खाद्यान्न उत्पादन में आई गिरावट से स्थिति बद से बदतर हो गई।
प्रधानमंत्री ने कहा, "फिर भी हम पिछले दो वर्षों के दौरान सात प्रतिशत विकास दर बनाए रखने में सक्षम रहे हैं।"
इंउो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications