राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने रामनवमी की शुभकामनाएं दीं (लीड-1)
राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा, "रामनवमी के शुभ अवसर पर मैं देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।"
उन्होंने कहा, "मैं कामना करती हूं कि यह दिन भगवान राम के सदाचार और नि:स्वार्थ सेवा के संदेश को फैलाने के लिए हमें प्रेरित करे और शानदार भारत का निर्माण करने के लिए न्याय और मानव मर्यादा सम्मान के लिए संघर्ष करने के हमारे संकल्प को सुदृढ़ करे।"
उपराष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा, "भगवान राम ने मर्यादा पुरुषोत्तम के रूप में मानव जाति को जीवन में सर्वोत्तम गुणों और नैतिक मूल्यों के निर्वहन के लिए प्रेरित किया। भगवान राम के जीवन और उपदेशों से हमें अपने जीवन में आध्यात्मिक शांति और मार्गदर्शन प्राप्त होता है।"
उन्होंने कहा, "इस शुभ दिवस पर शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण समाज की स्थापना के लिए हम सब भगवान राम के उपदेशों के प्रति समर्पित करें।"
प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि भगवान राम का जीवन सच्चाई के पथ पर अग्रसर होने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि वह कामना करते हैं कि यह त्योहार सभी के जीवन में खुशियां लेकर आए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications