मारुति ने साल भर में निर्मित की 10 लाख कारें
कंपनी के अनुसार, "वर्ष 2009-10 की 10 लाखवीं कार मानेसर संयंत्र में निर्मित हुई लाल रंग की मारुति सुजुकी स्विफ्ट थी।"
इस तरह मारुति एक साल के भीतर 10 लाख वाहन निर्मित करने वाली कंपनियों की उस श्रेष्ठ सूची में शामिल हो गई है जिसमें टोयोटा, जनरल मोटर्स, वोक्सवैगन, फोर्ड, होंडा, निसान और इसकी मूल कंपनी सुजुकी शामिल हैं।
कंपनी की योजना मानसेर संयंत्र की क्षमता को बढ़ाकर सालाना 250,000 इकाई करने की है। विस्तार योजना पर कंपनी करीब 1,700 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications