जम्मू में 2,000 मुस्लिम परिवार विस्थापित : मंत्री
राजस्व मंत्री रमन भल्ला ने विधानसभा में एक सवाल के जवाब में कहा कि सरकार का ध्यान सभी विस्थापितों कश्मीरी पंडितों, मुस्लिमों और सिखों पर है।
उन्होंने कहा, "प्रदेश में 38,149 पंजीकृत कश्मीरी पंडित परिवार, 2168 मुस्लिम परिवार और 1749 सिख परिवार विस्थापित हैं।"
सामान्यत: कश्मीरी विस्थापितों का जिक्र होने पर इसे सिर्फ कश्मीरी पंडितों से जोड़कर देखा जाता है। 1990 में आतंकवादियों के भय से कई मुस्लिम परिवार भी घाटी छोड़कर चले गए थे।
भल्ला ने कहा कि प्रदेश की सरकार इन विस्थापितों की वापसी व उनके पुनर्वास को प्रतिबद्ध है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications