मणिपुर मुठभेड़ में 4 विद्रोही मारे गए
पुलिस के एक प्रवक्ता के मुताबिक, "सोमवार की रात तामेंगलोंग जिले में पुलिस और असम राइफल्स के जवानों की संयुक्त टीम ने चार विद्रोहियों को मार गिराया। चारों विद्रोही युनाइटेड ट्राइबल लिबरेशन आर्मी (यूटएलए) के सदस्य थे।"
इनके पास से भारी मात्रा में गोला-बारूद, एके-47 राइफल और दस्तावेज बरामद हुए हैं।
प्रवक्ता ने बताया कि विद्रोहियों का शव पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय चिकित्सा विज्ञान संस्थान और अस्पताल भेजा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications