लौह अयस्क तस्करी में नौसेना का पूर्व कर्मचारी गिरफ्तार
जिला पुलिस अधीक्षक ए. के. सिंह ने आईएएनएस को बताया कि देश के अन्य हिस्सों में लौह और मैंगनीज अयस्कों की तस्करी करने के मामले में 42 वर्षीय काशीनाथ बेहरा को गिरफ्तार किया गया।
बेहरा भुवनेश्वर से 235 किलोमीटर दूर स्थित क्योंझर जिले के जोडा शहर का रहने वाला है।
बेहरा पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1995 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसके खिलाफ कम से कम 13 अन्य मामले लंबित हैं। उसे स्थानीय लोग कांद्रा के नाम से जानते हैं।
सिंह ने बताया, "कांद्रा को उसके एक करीबी सहयोगी दिलीप घोष के साथ गिरफ्तार किया।"
अधीक्षक ने बताया कि पिछले तीन महीनों में अयस्क तस्करी से जुड़े मामलों में 100 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।
राजनेताओं द्वारा बिना लाइसेंस के होने वाले खनन की शिकायतें किए जाने पर यह कार्रवाई की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications