राष्ट्रपति को 15 हजार पोस्टकार्ड भेजेंगे मणिपुरी युवा
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की छात्र इकाई 'ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन' (एआईवाईएफ) यह पोस्टकार्ड अभियान आयोजित कर रही है। भाकपा मणिपुर की कांग्रेस नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार की सहयोगी है।
एआईवाईएफ की अध्यक्ष पूर्णमाशी देवी ने पत्रकारों से कहा, "राष्ट्रपति को कम से कम 15,000 पोस्टकार्ड भेजे जाएंगे, जिनमें उनसे सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियम, 1958, (एएफएसपीए) को हटाने के लिए दखल देने को कहा जाएगा।"
पोस्टकार्ड में लिखा है, "हम एआईवाईएफ के सदस्य भारतीय युवाओं की ओर से एक स्वर में आपसे (राष्ट्रपति) पूर्वोत्तर राज्यों से सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियम को वापस लेने के लिए दखल देने की पहल करने की अपील करते हैं।"
पोस्टकार्ड में लिखे संदेश में कहा गया है, "इस अधिनियम के तहत भारतीय नागरिकों के मूलभूत अधिकारों का लगातार हनन हो रहा है और पूर्वोत्तर क्षेत्र में रहने वाले लोगों को उनके नागरिक अधिकारों से वंचित किया जा रहा है।"
पोस्टकार्ड में इरोमा शर्मिला की तस्वीर भी होगी। शर्मिला राज्य से इस अधिनियम को वापस लेने की मांग को लेकर 10 साल से आमरण अनशन पर हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications