बिहार में 16 लाख छात्राओं को मिलेगा कराटे का प्रशिक्षण
सोमवार को शुरू हुए बिहार दिवस समारोह के एक दिन बाद मंगलवार को मुख्यमंत्री नितिश कुमार ने यह घोषणा की। इससे लड़कियों में उत्साह है।
बांकीपुर हाई स्कूल की कक्षा आठ की छात्रा रजनी कुमारी ने आईएएनएस से कहा, "यह सरकार की ओर से की गई एक सकारात्मक पहल है।"
फुलवारीशरीफ की एक हाई स्कूल की छात्रा शहनाज फारुकी ने कहा, "इससे हमारे अंदर परेशानियां पैदा करने वाले लोगों से निपटने का आत्मविश्वास आएगा।"
नितिश कुमार ने कहा कि सरकार छात्राओं को सशक्त बनाना चाहती है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित लड़कियां उनसे छेड़छाड़ करने वालों को सबक सिखा सकेंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications