खाद्यान्न व अनाज की प्रति व्यक्ति उपलब्धता घटी

कृषि मंत्रालय द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़े बताते हैं कि वर्ष 2008 में प्रति व्यक्ति खाद्यान्न की उपलब्धता घटकर 436 ग्राम प्रतिदिन हो गई। वर्ष 2007 में यह 442.8 ग्राम प्रतिदिन थी जबकि 2006 में 445.3 ग्राम प्रति दिन थी।

इसी तरह वर्ष 2008 में अनाज की प्रति व्यक्ति उपलब्धता घटकर 394.2 ग्राम प्रति व्यक्ति हो गई थी जबकि 2007 में यह 407.4 ग्राम प्रति व्यक्ति और 2006 में 412.8 ग्राम प्रति व्यक्ति थी।

यद्यपि दालों की उपलब्धता बढ़ी है। वर्ष 2008 में यह उपलब्धता बढ़कर 41.8 ग्राम प्रति दिन हो गई। वर्ष 2007 में यह 35.5 ग्राम प्रति दिन और इससे एक साल पहले 32.5 ग्राम प्रति दिन थी।

सरकार ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम लाने का प्रस्ताव रखा है। इसके तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले (बीपीएल) परिवार को तीन रुपये प्रति किलो के हिसाब से प्रति माह 25 किलो गेहूं या चावल मिलेगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+