निजी कंपनियां भी जारी कर सकेंगी अधोसंरचना बांड : मुखर्जी
मुखर्जी ने यह घोषणा योजना आयोग द्वारा आयोजित एक सम्मेलन के दौरान की। यह सम्मेलन देश की अधोसंरचना निर्माण में अवसर और चुनौतियां विषय पर आयोजित था। सम्मेलन की अध्यक्षता प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने की।
मुखर्जी ने कहा, "हम अभी तक बीमा और पेंशन कोषों की पूर्ण संभावनाओं का दोहन कर उसे अधोसंरचना संबंधी परियोजनाओं में लगाने में पूरी तरह सफल नहीं हो पाए हैं।" मुखर्जी ने कहा कि कर लाभों वाले दीर्घकालिक बांड एक विकल्प के रूप में हैं।
मुखर्जी ने कहा, "निश्चित रूप से यह सार्वजनिक क्षेत्र के साथ ही निजी क्षेत्रों के लिए भी होगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications