सेंसेक्स में 40 और निफ्टी में 20 अंकों की वृद्धि (राउंडअप)
इससे पहले बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स करीब 12 अंकों की उछाल के साथ 17,422.51 पर खुला। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 17,530.79 के ऊपरी और 17,356.64 के न्यूनतम स्तर को छुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 0.65 अंक की मामूली बढ़त के साथ 5205.85 पर खुला। निफ्टी ने 5243.60 के ऊपरी और 5193.40 के न्यूनतम स्तर तक कारोबार किया।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी देखी गई। मिडकैप 13.75 अंक चढ़कर 6707.07 पर और स्मॉलकैप 25.52 अंक उछलकर 8447.89 पर बंद हुआ।
बीएसई के चार सेक्टरों को छोड़कर बाकी सभी नौ सेक्टरों के शेयरों में तेजी का रुख देखा गया। स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 1.54 फीसदी की तेजी और रियल्टी सेक्टर में सबसे ज्यादा 0.71 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार का रुख नकारात्मक रहा और 1266 कंपनियों के शेयरों में तेजी जबकि 1504 कंपनियों के शेयर मूल्यों में गिरावट दर्ज की गई। कुल 109 कंपनियों के शेयर मूल्यों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications