उपभोक्ता वस्तुओं के लिए भारत आकर्षक बाजार : एमवे
एमवे के चेयमैन स्टीव वन एंडेल ने आईएएनएस के साथ एक ई-मेल साक्षात्कार में कहा, "यहां के विशाल बाजार में युवाओं की तादाद काफी ज्यादा है। इसके अलावा आर्थिक और सामाजिक स्थिरता भी भारत के पक्ष में है।"
वर्ष 1995 से चल रही 8.2 अरब डॉलर की कंपनी एमवे उपभोक्ता वस्तुओं की सीधी बिक्री करती है।
एंडेल ने कहा कि कंपनी ने भारत में पिछले कई वर्षो से दोहरे अंकों की वृद्धि दर हासिल की है। वर्ष 2009 में कंपनी ने भारत में 1,407 करोड़ रुपये की बिक्री की जो वर्ष 2008 की तुलना में 25 फीसदी अधिक है।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2009 में भारत के अलावा इस क्षेत्र में चीन और दक्षिण अफ्रीका में भी कंपनी ने काफी बिक्री की है।
एंडेल ने कहा कि इस क्षेत्र से मिलने वाला लाभ साबित करता है कि हम उपभोक्ताओं की मांग को पूरा करते हैं।
एंडेल के अनुसार कंपनी की योजना इंटरनेट और सोशल नेटवर्किं ग की वेबसाइटों के माध्यम से युवाओं तक पहुंच बढ़ाने की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications