भगोड़े ब्रिटिश अपराधी की गोवा में मौत
एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि कौशल ब्रिटेन स्थित लंकाशायर पुलिस की वांछित सूची में शामिल था। उसे पणजी से 35 किलोमीटर दूर स्थित वास्को की 'सादा' जेल में रखा गया था।
जेल अधीक्षक आर. सतरदेकर ने आईएएनएस को बताया कि सोमवार रात में कौशल जेल में अचेत अवस्था में मिला। उसकी मौत अस्पताल ले जाते वक्त हुई।
सतरदेकर ने कहा, "शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हमें उसकी मौत के कारणों के बारे में कोई जानकरी नहीं है लेकिन वह मधुमेह की बीमारी से पीड़ित था।"
ब्रिटेन के एक उद्योगपति का अपहरण करने के मामले में लंकाशायर स्थित प्रेस्टन क्राउन अदालत ने कौशल को 15 वर्ष की कारावास की सजा सुनाई थी। इसके बाद से वह ब्रिटेन से फरार हो गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications