इंदौर में 11 देशी बमों के साथ एक गिरफ्तार
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को चंदन नगर पुलिस ने जगदीश बारगी को जिलेटिन, सेटी वायर और डिटोनेटर से बनाए गए 11 देशी बमों के साथ पकड़ा। सिंदौड़ा क्षेत्र में रहने वाले जगदीश का अपनी पत्नी सोरम बाई से विवाद चल रहा है। वह अपने मायके कलारिया गांव में रहती है।
चंदन नगर थाने के प्रभारी अजय कैथवास ने बताया है कि जगदीश ससुराल पक्ष को सबक सिखाना चाहता था और इसके लिए उसने 11 देशी जिलेटिन बम बनाए थे। जगदीश ने जिस जिलेटिन से बम बनाए थे, उसे उसने उस निर्माण कंपनी से चुराए थे, जहां वह काम किया करता था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications