महाराष्ट्र में थोक व्यापारी हड़ताल पर
फेडरेशन ऑफ एसोसिएशन ऑफ महाराष्ट्र (एफएएम) के अध्यक्ष मोहन गुरनानी ने आईएएनएस से कहा, "हमें पूरे महाराष्ट्र से रिपोर्ट प्राप्त हुई है और हड़ताल पूरी तरह से सफल है। करीब 750 व्यापारी संघों और उनके 600,000 से ज्यादा सदस्यों ने हड़ताल में हिस्सा लिया।"
गुरनानी ने कहा कि आवश्यक सेवाओं जैसे दूध, ताजे फल और सब्जियों की आपूर्ति को हड़ताल से बाहर रखा गया।
एफएएम की मांग है कि वैट की दरों में प्रस्तावित बढ़ोतरी को वापस लिया जाए।
एफएएम के महासचिव अरुण दोषी ने कहा, "इस वृद्धि से सभी वस्तुओं के बाजार मूल्य पर असर पड़ेगा और इसका बोझ उपभोक्ताओं को उठाना पड़ेगा, जो पहले से ही महंगाई से त्रस्त है।"
मुंबई, नवी मुंबई, नासिक, पुणे, कोल्हापुर, अमरावती, जलगांव और अन्य जिला मुख्यालयों में स्थित थोक बाजार बंद रहे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications