हर साल होती है गोवा के 141 सरकारी कर्मचारियों की मौत : भाजपा

पणजी, 23 मार्च (आईएएनएस)। गोवा में हर साल औसतन 141 सरकारी कर्मचारियों की मौत से चिंतित विपक्ष के नेता मनोहर पारिक्कर ने मंगलवार को मुख्यमंत्री दिगंबर कामत से असामान्य रूप से इतनी बड़ी संख्या में हो रही मौतों के कारणों का विश्लेषण करने के लिए कहा है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता ने कहा, "तथ्य यह है कि सरकारी नौकरियों में रहने के दौरान हर साल 141 सरकारी कर्मचारियों की मौत होती है। यह एक गंभीर विषय है।"

पारिक्कर गोवा विधानसभा के बजट सत्र में प्रश्नकाल के दौरान बोल रहे थे।

पारिक्कर ने कहा, "इन मौतों के कारणों को तुरंत जानने की आवश्यकता है। क्या अत्यधिक तनाव के कारण कर्मचारियों की मौत की संख्या बढ़ रही है या इन कर्मचारियों की कुछ आदतों और लतों के चलते ये मौतें हो रही हैं।"

सदन को दिए एक लिखित जवाब में कामत ने कहा कि वर्ष 2004 से 2009 के दौरान अपने सेवा काल में रहते हुए 706 सरकारी कर्मचारियों की मौतें हुई हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री पारिक्कर ने इन मौतों का पता लगाने के लिए एक योग्य गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) को इस संबंध में अध्ययन की जिम्मेदारी सौंपने के लिए भी कहा है।

गोवा में करीब 45,000 सरकारी कर्मचारी सेवारत हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+