जेल से भागने के चक्कर में कैदी की मौत
यह घटना वारंगल केंद्रीय कारागार की है। कैदी फरार होने के चक्कर में दीवार फांदते वक्त नीचे गिर गया था। जेलकर्मी इलाज के लिए उसे एचजीएम अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
पुलिस ने जेल अधिकारियों के हवाले से बताया कि नारासिमुलु वारंगल जिले के इनापुर गांव का निवासी था। उस पर हत्या का आरोप था।
बहरहाल, कहा जा रहा है कि जेल अधिकारियों के कथित उत्पीड़न के चलते उसने आत्महत्या कर ली।
एक अन्य घटना में नालगोंडा जिले के सूर्यपत शहर में पुलिस हिरासत से एक विचाराधानी कैदी फरार हो गया।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कैदी नरसिम्हा राव उस वक्त फरार हुआ, जब पुलिस उसे इलाज के लिए राजामुंदरी केंद्रीय जेल से हैदराबाद ले जा रही थी। पुलिस ने उसकी तलाश के लिए सूर्यपत के आसपास अभियान शुरू कर दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications