कोलकाता में बहुमंजिली इमारत में आग, 12 घायल (लीड-2)
पुलिस के अनुसार आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन विभाग के 40 वाहन प्रयास कर रहे हैं। इमारत के भूतल में लोकप्रिय रेस्तरां पीटर कैट है।
संयुक्त पुलिस आयुक्त जावेद शमीन ने आईएएनएस से कहा, "इमारत से कम से कम 12 घायल लोगों को बाहर निकाला गया है, जिसमें एक की हालत नाजुक है। सभी को एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती करवााय गया है। अग्निशमन विभाग के 40 वाहन आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं।"
शमीन ने कहा कि इमारत में अभी भी कई लोग फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा, "आशा है कि सभी को सुरक्षित निकाल लिया जाएगा।"
आग लगने की खबर के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। ट्रैफिक अधिक होने की वजह से अग्निशमन विभाग के वाहनों को घटनास्थल पर पहुंचने में दिक्कत हुई।
राज्य के अग्नि सेवा विभाग के मंत्री प्रतिम चटर्जी ने कहा, "बहुमंजिली इमारत काफी पुरानी है। आग पर काबू पाने में वक्त लगेगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications