तोशिबा और बिल गेट्स विकसित करेंगे उन्नत परमाणु रिएक्टर
समाचार एजेंसी डीपीए ने व्यापार समाचार पत्र 'निक्के ई' के हवाले से बताया कि संयुक्त उद्यम में दोनों कंपनियां उन्नत किस्म का एक परमाणु रिएक्टर 'ट्रैवलिंग-वेब रिएक्टर' विकसित करेंगी। यह रिएक्टर एक बार ईंधन भरने पर 100 साल तक लगातार काम कर सकता है।
इस समय हल्के पानी वाले परमाणु रिएक्टरों में कुछ वर्षो के बाद ईंधन भरने की जरूरत पड़ती है।
'तोशिबा' गेट्स की कंपनी 'टेरा पावर' को परमाणु ऊर्जा उपकरण के निर्माण के लिए विशेषज्ञता मुहैया कराएगी। इस रिएक्टर के विकास के लिए गेट्स निजी धन निवेश कर सकते हैं।
तोशिबा ने एक अल्ट्रा कॉम्पैक्ट रिएक्टर के लिए एक डिजाइन विकसित किया है जो लगातार 30 साल तक काम कर सकता है। इसके लिए अमेरिका से मंजूरी मांगी गई है। उम्मीद है कि इस रिएक्टर का निर्माण 2014 तक हो जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications