हेडली से पूछताछ के सिलसिले में फैसला नहीं हुआ: अमेरिका

David Headley
नई दिल्ली। अमेरिकी राजदूत टिमोथी जे. रोमर ने कहा है कि पाकिस्तानी मूल के संदिग्ध आतंकवादी डेविड कोलमैन हेडली से भारत को सीधी पूछताछ की इजाजत दिए जाने के बारे में फिलहाल कोई फैसला नहीं हुआ है। हेडली मुंबई हमले का आरोपी है और उसने अमेरिका की एक अदालत में पिछले दिनों अपना जुर्म कबूल कर लिया था। पिछले दिनों अमेरिका के दक्षिण एशिया मामलों के सहायक विदेश मंत्री रॉबर्ट ओ. ब्लेक ने इस बात के संकेत दिए थे कि भारत हेडली से पूछताछ कर सकता है।

रोमर ने मंगलवार को कहा, "अमेरिकी सहायक विदेश मंत्री ने इस ओर इशारा किया था कि आतंकवाद के मसले पर अमेरिका पूरी सूचना साझा करने के लिए प्रतिबद्ध है। हेडली मामले में हमने भारत सरकार को ठोस जानकारियां मुहैया कराई है और आगे भी ऐसा करते रहेंगे। पूछताछ के बारे में अब तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है।"

अमेरिकी राजदूत ने कहा कि इस मामले में सहयोग के लिए अमेरिकी न्याय विभाग भारत सरकार के साथ मिलकर काम करेगा। ब्लेक से शनिवार को जब पूछा गया कि भारतीय जांच अधिकारियों को हेडली से पूछताछ की इजाजत दी जाएगी तो उन्होने कहा था, "मेरा उत्तर हां होगा।" ब्लेक के इस बयान और अमेरिकी एटार्नी जनरल एरिक होल्डर से फोन पर हुई बातचीत के बाद केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी और दूसरी एजेंसियों से हेडली से पूछताछ के संबंध में दस्तावेज तैयार करने के लिए कहा था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+