उड़ीसा में 10 अरब डॉलर का निवेश करेगा जिंदल समूह
उन्होंने बताया कि 'कोल टू लिक्वि ड' परियोजना को स्थापित करने के लिए अगले दो से तीन महीने में राज्य सरकार के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किया जाएगा। इस संयंत्र में विभिन्न प्रक्रियाओं और तकनीक के द्वारा कोयले को तरल ईंधन में रूपांतरित किया जाएगा।
जिंदल ने बताया कि इस परियोजना को लेकर बातचीत करने की मकसद से उन्होंने सोमवार शाम मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की।
राज्य के इस्पात एवं खनन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "राज्य में निवेश के लिए जिंदल स्टील एण्ड पॉवर की ओर से 101,100 करोड़ रुपये का प्रस्ताव है। नई 'कोल टू लिक्वि ड' परियोजना के लिए करीब 10 अरब डॉलर का प्रस्ताव है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications