अमेरिकी सेना में 25 वर्षो में पहली बार सिख बना अधिकारी
अमेरिकी सेना में विगत 25 वर्षो में पहली बार कोई सिख अधिकारी बना है। रतन ने सोमवार को प्रशिक्षण पूरा किया। विभिन्न समाचार पत्रों ने इस संबंध में खबर प्रकाशित की है।
अधिकारी का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद रतन ने कहा, "मैं काफी खुश हूं। अब मैं एक सैनिक हूं। यह मेरा सपना था।"
भारतीय मूल के रतन किशोरावस्था में न्यूयार्क आए थे। वर्ष 1984 में अमेरिकी सेना की यूनीफार्म नीति में संशोधन किया गया और कहा गया कि अपनी धार्मिक पहचान बनाए रखने के साथ कोई व्यक्ति सेना में शामिल हो सकता है।
प्रशिक्षण पूरा करने के बाद अब रतन और उनके मित्र कमलजीत सिंह कालसी गर्मी में एक प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। ये दोनों सेना में स्वास्थ्य सेवा संबंधी कार्य करेंगे।
प्रशिक्षण के दौरान रतन ने अपनी पगड़ी के ऊपर हेलमेट पहन रखी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications