नक्सलियों ने पश्चिम बंगाल में रेल पटरी उड़ाई

पुलिस के मुताबिक पश्चिमी मिदनापुर जिले के कुलडीहा गांव में नक्सलियों ने माकपा के स्थानीय नेता हेमंत प्रधान की हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक प्रधान का सोमवार रात लगभग 15 सशस्त्र नक्सलियों ने अपहरण कर लिया था। मंगलवार को उनका शव मिला।
पढ़ें- नक्सलियों से जुड़ी अन्य खबरें
नक्सलियों ने गिधनी और खाटकूड़ा स्टेशनों के बीच बारूदी सुंरग से रेल की पटरियों को उड़ा दिया। रेलवे की संपत्ति को इससे भारी नुकसान पहुंचा है। दक्षिण पूर्व रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि इससे कई रेलगाड़ियों की आवाजाही प्रभावित हुई है। कुछ रेलगाड़ियों का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि नक्सलियों ने बिहार, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश सहित महाराष्ट्र के कुछ जिलों में दो दिवसीय बंद का आह्वान किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications