बीना में तेलशोधक संयंत्र के मजदूर हड़ताल पर
संयंत्र में सोमवार को मजदूरों और प्रबंधन के बीच कारखाने में प्रवेश को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें सुरक्षाकर्मियों ने गोलीबारी की थी। इस गोलीबारी में दुर्गा प्रसाद, आजाद पटेल, ओमप्रकाश गुप्ता व महेंद्र पाल घायल हुए थे।
मजदूरों पर हुई गोलीबारी के विरोध में मजदूर संगठनों ने कामकाज बंद रखा है। आगासौद के थाना प्रभारी दिलीप श्रीवास्तव ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया कि गोलीबारी में घायल मजदूरों की हालत में सुधार हो रहा है। वहीं कुछ मजदूर कामकाज नहीं कर रहे है। श्रीवास्तव ने बताया है कि प्रबंधन और मजदूर संगठनों के बीच बातचीत चल रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications