नक्सलियों ने पटरी उड़ाई, मालगाड़ी नीचे उतरी (लीड-1)
एक अधिकारी के अनुसार नक्सलियों ने बिशरा रेलवे स्टेशन के निकट पटरी उड़ाई। इससे हावड़ा-मुंबई रेलमार्ग प्रभावित हुआ है। रेलवे कर्मचारी मरम्मत कार्य में जुटे हुए हैं। मालगाड़ी के तीन डिब्बे क्षतिग्रस्त हो गए।
वरिष्ठ मंडलीय वाणिज्यिक प्रबंधक वी. के. श्रीवास्तव ने बताया, "नक्सलियों ने सोमवार देर रात लगभग 1.30 बजे इस घटना को अंजाम दिया। इस घटना के कारण एक मालगाड़ी के पांच डिब्बे पटरी से उतर गए।"
घटना के बाद कई लंबी दूरी की रेलगाड़ियां विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी रहीं। तीन एक्सप्रेस रेलगाड़ियों को रद्द कर दिया गया और कई रेलगाड़ियों के मार्ग में परिवर्तन भी किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications