हेडली से पूछताछ के लिए जांच दल गठित होगा
एक अधिकारी के अनुसार इस जांच दल में गृह मंत्रालय के अधिकारी भी शामिल होंगे।
एक अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर आईएएनएस को बताया, "जांच दल में गृह मंत्रालय के कुछ अधिकारी भी शामिल होंगे। यह दल गठित होने के बाद जल्द ही अमेरिका का दौरा कर सकता है। हम हेडली से पूछताछ के लिए कुछ सवाल तैयार कर रहे हैं और जल्द ही एक न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।"
अधिकारी ने कहा कि गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने भी एनआईए से प्रक्रिया शुरू करने और हेडली के खिलाफ आरोप पत्र दायर करने को कहा है। हेडली फिलहाल अमेरिका के एक जेल में कैद है और उसने वर्ष 2008 में हुए मुंबई हमले की साजिश में शामिल होने की बात स्वीकार कर ली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications