पश्चिमी नेपाल में बंद से जनजीवन प्रभावित
हिन्दू संगठन 'विश्व एकता परिषद' ने नेपाल को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने की मांग की है। 'विश्व एकता परिषद' के सदस्यों ने बंद के दौरान देश के पश्चिमी जिले कैलाली में दो बसों और एक मोटरसाइकिल में आग लगा दी।
देश के पांच जिलों में बंद से जनजीवन प्रभावित हुआ है।
गौरतलब है कि संगठन शुरुआत से ही नेपाल को हिन्दू राष्ट्र बनाने की मांग करता रहा है। वर्ष 2006 से पहले नेपाल दुनिया का एक मात्र हिन्दू राष्ट्र था। संगठन ने राजशाही खत्म करने और धर्मनिरपेक्ष संघीय, लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित करने का भी विरोध किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications