हेडली से जल्द पूछताछ कर सकेगा भारत

अमेरिका ने कहा कि वो पाकिस्तान मूल के अमेरिकी आतंकी डेविड कोलमैन हेडली को भारत को प्रत्यर्पित नहीं करेगा, लेकिन उसने इस बात का भरोसा दिलाया कि नई दिल्ली को हेडली के बारे में सारी सूचनाएं मुहैया कराई जाएंगी। दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के अमेरिका के सहायक विदेश मंत्री रॉबर्ट ब्लैक ने यहां संवाददाताओं को बताया, "हेडली को भारत को प्रत्यर्पित नहीं किया जाएगा। लेकिन भारत को हेडली के बारे में सारी सूचना मुहैया कराई जाएगी।" लेकिन ब्लैक इस बारे में कुछ स्पष्ट नहीं बता पाए कि क्या भारतीय जांचकर्ताओं को हेडली तक पहुंचने की अनुमति दी जा सकती है या नहीं।
पढ़ें- लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ी अन्य खबरें
इधर पी चिदंबरम ने शनिवार को यह साफ किया कि अमेरिका के एक उच्च अधिकारी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि भारतीय जांच दल जल्द ही हेडली से मुंबइ आतंकी हमले के संबंध में पूछताछ कर सकेंगे।
इधर भारत के विदेश मंत्री एसएम कृष्णा ने कहा कि अमेरिका पाकिस्तान मूल के अमेरिकी आतंकी डेविड कोलमैन हेडली के बारे में सूचना साझा करता रहा है। लिहाजा आगे भी सहयोग की उम्मीद बंधी हुई है। सीएनएन-आईबीएन के एक कार्यक्रम में कृष्णा ने कहा कि अमेरिका हेडली के मुद्दे को लेकर पूरी तरह पारदर्शी है, अमेरिका आतंकवाद से लड़ने में कदम से कदम मिला कर साथ-साथ चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications