नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री कोइराला की हालत नाजुक
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार शनिवार सुबह कोइराला अचेत थे और उनको सांस लेने में कठिनाई हो रही थी। चिकित्सकों ने उनको कृत्रिम सांस देने का प्रबंध किया।
कोइराला के स्वास्थ्य की स्थिति जानने के लिए काठमांडू के मंडीखटार पर बड़ी संख्या में पार्टी नेता, अन्य दलों के नेता और सैकड़ों समर्थक जमा हो गए।
इससे पहले बुधवार को कोइराला के स्वास्थ्य में सुधार के बाद उनको उन्हें साहिद गंगाला हृदय केंद्र से छुट्टी दे दी गई थी। उन्हें सांस में तकलीफ और रक्त में हीमोग्लोबिन का स्तर घटने के बाद रविवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल से छुट्टी के बाद वह अपनी बेटी सुजाता कोइराला के आवास पर विश्राम कर रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications