फ्रांस में शुरू होगा 'नमस्ते इंडिया'
भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) के अध्यक्ष करन सिंह फ्रांस में इस उत्सव का शुभारंभ करेंगे। उत्सव के प्रारंभ में मल्लिका साराभाई और उनके साथी नृत्य प्रस्तुति देंगे।
करन सिंह ने आईएएनएस से कहा, "फ्रांस में आयोजित होने वाले भारतीय उत्सव में शास्त्रीय नृत्य, शास्त्रीय संगीत, लोक नृत्य, भारतीय खान-पान और फैशन समारोह सहित सभी सांस्कृतिक गतिविधियों को शामिल किया गया है।"
करन सिंह कहते हैं कि उनके लिए फ्रांस से दोबार जुड़ना खास है क्योंकि 1931 में कान्स के एक होटल में उनका जन्म हुआ था, उनके पिता वहां एक सम्मेलन में शामिल होने के लिए पहुंचे थे।
आईसीसीआर प्रमुख ने कहा कि 20 साल के अंतराल के बाद 2008 में इस उत्सव के दोबारा शुरू होने से भारतीय संस्कृति के देश से बाहर प्रचार-प्रसार का अवसर मिला है।
उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के शासनकाल में यह उत्सव आयोजित होता था लेकिन उनकी हत्या के बाद यह आयोजन रुक गया। उन्होंने कहा कि अब सरकार ने इसे दोबारा शुरू किया है।
वर्ष 2008 में एक साल तक चले उत्सव के दौरान रूस में भारत में अपनी संस्कृति का प्रदर्शन किया था जबकि अगले वर्ष 2009 में भारत ने रूस में उत्सव आयोजित किया।
उन्होंने बताया कि सात अप्रैल को विदेश मंत्री चीन में भारतीय उत्सव का शुभारंभ करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications