बिहार में ग्रामीण सड़कों के लिए 1. 20 अरब रुपये
यह राशि आरआईडीएफ के तहत बिहार ग्रामीण सड़क विकास एजेन्सी (बीआरआरडीए) को विशेषतौर पर राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) से अनुदान सहायता के रूप में दी गई है। बीआरआरडीए राज्य में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत कार्यों को पूरा करने वाली एजेन्सी है।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना देश में सड़क संपकर्ता मुहैया कराने के लिए केंद्र सरकार द्वारा शत-प्रतिशत प्रायोजित योजना है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना पूरे देश में ऐसे ग्रामीण क्षेत्रों में जहां जनसख्या 500 या उससे अधिक है तथा कम से कम 250 की जनसंख्या वाले पहाड़ी, जनजातीय और मरुस्थलीय क्षेत्रों में सभी मौसमोंे के अनुकूल रहने वाली सड़कों के लिए सड़क सम्पर्कता मुहैया कराती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications