कश्मीर के मंत्री ने आतंकियों का दिया नाम इस्तेमाल किया
अपने मंत्रालय के अनुदानों पर राज्य विधानसभा में जवाब देते हुए सागर ने अनंतनाग को इस्लामाबाद कहा। वह उन सभी जिलों का नाम गिना रहे थे, जहां ग्रामीण विकास विभाग की ओर से पिछले एक साल के दौरान अनूठा कार्य किया गया है।
सागर ने कहा, "हमने कुपवाड़ा, कुलगाम, इस्लामाबाद के दूरवर्ती इलाकों में ग्रामीण विकास के कार्यो के लिए 139 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।"
अनंतनाग श्रीनगर के दक्षिण में 52 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। घाटी के कुछ लोग इस जिले को इस्लामाबाद कह कर बुलाते थे, लेकिन आतंकियों ने इस नाम को अनिवार्य बना दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications