गुजरात के प्रदूषित इलाकों के लिए कार्य योजना
गुजरात प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (जीपीसीबी) के अधिकारी के अनुसार भावनगर, वाटवा, ओधवा, अंकलेश्वर, वापी, नरोदा और जूनागढ़ के औद्योगिक इलाकों में स्थिति के सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं।
अधिकारी के अनुसार इस योजना में नियमों के अनुरूप संयंत्रों का उन्नतिकरण, उद्योगों के उत्सर्जन की अधिक कठोर जांच और औद्योगिक नियमों का पालन करने के लिए उद्योगों को सहायता बढ़ाना शामिल है।
अधिकारी ने कहा कि इसे उद्योग जगत के सहयोग से लागू किया जा रहा है जिससे स्थिति में सुधार हो और प्रतिबंधों के कारण उद्योगों को परेशानी न हो।
पूरे देश में औद्योगिक प्रदूषण को कम करने के अभियान के तहत केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने गुजरात की कड़ी आलोचना की। वडोदरा, राजकोट और सूरत को राहत देते हुए इसने आठ औद्योगिक इलाकों को अत्यधिक प्रदूषित बताया और वहां नई इकाइयों की स्थापना को प्रतिबंधित कर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications