ई-कचरा प्रबंधन केंद्र स्थापित किए जाएंगे : रमेश
नई दिल्ली, 20 मार्च (आईएएनएस)। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश ने शनिवार को कहा है कि सरकार देश में ई-कचरा निपटान केंद्र स्थापित करेगी।
रमेश ने यहां संवाददाताओं को बताया, "देश में 140 अति प्रदूषित स्थलों के लिए खतरनाक कचरा प्रबंधन कार्यक्रम के हिस्से के रूप में हम पहली बार ई-कचरा पुनर्चक्रण केंद्रों को शामिल कर रहे हैं।"
आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने शुक्रवार को आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल के खतरनाक और नगरपालिका के ठोस कचरा स्थलों की सफाई के लिए शुरुआती तौर पर 3.5 अरब रुपये की परियोजना को मंजूरी दे दी थी।
रमेश ने कहा कि देश में प्रति वर्ष लगभग 62 लाख टन खतरनाक कचरा पैदा होता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications