रूस को 50 परमाणु पनडुब्बियों की जरूरत

मास्को, 20 मार्च (आईएएनएस)। रूसी नौसेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को कहा है कि अमेरिका और ब्रिटेन के बेड़ों से मुकाबला करने के लिए रूसी नौसेना को कम से कम 50 परमाणु पनडुब्बियों की आवश्यकता है।

समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार रूसी बेड़े में सामरिक, बहुधंधी और डीजल संचालित कोई 60 पनडुब्बियां हैं और वे मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

नवल जनरल स्टाफ के फर्स्ट डिप्टी एडमिरल ओलेग बत्र्सेव ने एखो मोस्की रेडियो के साथ एक साक्षात्कार के दौरान कहा, "रूसी नौसेना के पास 40-50 से कम परमाणु पनडुब्बियां नहीं होनी चाहिए।"

बत्र्सेव ने कहा कि फ्रांस, ब्रिटेन और अमेरिका के पास कम से कम नौ परमाणु पनडुब्बियां समुद्र में हमेशा मुकाबले के लिए तैयार रहती हैं।

बत्र्सेव ने कहा, "ऐसे में उनके साथ संतुलन बनाने के लिए हमें दो या तीन परमाणु पनडुब्ब्यिों की और आवश्यकता है। उन्हें यह पता होना चाहिए कि हम किसी भी हमले की स्थिति में जवाबी कार्रवाई के लिए तैयार हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+