बरेली में जारी रहेगा रात का कर्फ्यू

जिला अधिकारी अनिल गर्ग ने संवाददाताओं को शनिवार को बताया, "सभी वाहनों पर लगा प्रतिबंध आज से हटा लिया गया है। यहां स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है।"
कर्फ्यू लगाए जाने के बाद से प्रशासन ने ऑटो और रिक्शा को छोड़ सभी वाहनों की आवाजाही पर पाबंदी लगा दी थी। यहां दो फरवरी को एक धार्मिक जुलूस निकाले जाने के दौरान सांप्रदायिक हिंसा भड़की थी।
गर्ग ने कहा, "फिलहाल कर्फ्यू में सुबह पांच बजे से 17 घंटे की ढील दी जा रही है। कर्फ्यू रात 10 बजे से जारी रहेगा।" माना जा रहा है कि पुलिस के इस कदम से शहर का तनाव जल्द ही कम हो जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications