घाटी में कश्मीरी प्रवासी नहीं लौटे : मंत्री
दो दशक पहले आतंकवाद के चलते घाटी से 350,000 से अधिक कश्मीरी पंडित पलायन कर गए थे। शुक्रवार को विधानसभा में निर्दलीय सदस्य हाकीम मोहम्मद यसीन के सवाल के जवाब में भल्ला ने कहा, "घाटी में कोई भी कश्मीरी प्रवासी नहीं लौटा है।"
उल्लेखनीय है कि अप्रैल 2008 में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने राज्य से पलायन करने वालों के लिए राहत और पुनर्वास पैकेज की घोषणा की थी। इसके अलावा राज्य सरकार ने विभिन्न विभागों में कश्मीरी पंडितों के लिए 3,000 पद आरक्षित करने की घोषणा भी की थी।
घाटी से पलायन करने वाले कश्मीरी पंडित जम्मू और देश के अन्य इलाकों में विभिन्न शिविरों में रहते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications