वैश्विक होगा 'सेवा' संगठन
सेवा की अध्यक्ष रीमा नानावटी ने कहा, "अब हमारे परिधानों के ब्रांड 'हंसिबा' का प्र्दशन अमेरिका और ब्रिटेन के फैशन शो में किया जाएगा। इसके अलावा नेपाल और भूटान में इसकी प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी।"
यहां शुक्रवार को आयोजित फैशन शो में 'हंसिबा' को मिली सफलता से उत्साहित नानावाटी ने इस ब्रांड के लिए जुलाई में अमेरिका में और एक महीने बाद ब्रिटेन में फैशन शो आयोजित करने की योजना बनाई है।
उन्होंने कहा, "इससे हमें वैश्विक प्रेरणा मिलेगी और 'हंसिबा' को स्थापित करने में मदद मिलेगी। इस फैशन शो से सेवा से जुड़ी ग्रामीण महिलाओं की कला को अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पहचान मिलेगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications