ओबामा ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत का प्रस्ताव दोहराया
वाशिंगटन, 20 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने पारसी नव वर्ष, नवरोज पर एक वीडियो संदेश में ईरानी जनता से सीधी अपील की और तेहरान के साथ बातचीत के अपने प्रस्ताव को दोहराया।
ओबामा ने कहा कि पूरी दुनिया ईरानी जनता की प्रशंसा करती है, लेकिन इसके साथ ही ओबामा ने परमाणु कार्यक्रम पर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के साथ ईरानी सरकार द्वारा असहयोग करने किए जाने की आलोचना की।
ओबामा ने कहा, "दोस्ती का हाथ बढ़ाने के बदले ईरानी नेताओं ने तनी हुई मुट्ठी दिखाई है।"
ओबामा ने कहा, "जो रास्ता सभी ईरानियों के लिए ज्यादा अवसर मुहैया करा सकता है, उसकी ओर से उन्होंने मुंह फेर लिया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications