फैक्ट्री में विस्फोट, 3 लोगों की मौत
पुलिस ने बताया कि दोनों मृतक इंजीनियरों की पहचान महेंद्र सिंह आनंद और दीपक छाबरा के रूप में हुई है जबकि एक अन्य व्यक्ति की पहचान जरनैल सिंह के रूप में हुई है। जनरैल फैक्ट्री का कर्मचारी बताया जाता है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया,"विस्फोट अमोनिया गैस के रिसाव के कारण हुई। फैक्ट्री के अंदर मौजूद कर्मचारियों के मुताबिक रिसाव के बाद फैक्ट्री में जबर्दस्त विस्फोट हुआ।"
उन्होंने बताया,"विस्फोट में तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को लुधियान के अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications