आईपीएल: सट्टेबाजी कर रहे 3 लोग गिरफ्तार
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार रात बिलासपुर में गोविंद राम (30), हरपाल (32) और श्रीचंद चावला (41) को पकड़ा गया।
इन कथित सट्टेबाजों को गिरफ्तार करने वाले अधिकारी आशीष वासनिक ने आईएएनएस से कहा, "सूचना के आधार पर तीनों को गिरफ्तार किया गया। आईपीएल मैचों पर इन्होंने 650,000 रुपये का सट्टा लगाया था। इन्हें चक्रभाटा इलाके से गिरफ्त में लिया गया।"
पुलिस के अनुसार इन लोगों के यहां से एक टेलीविजन, चार मोबाइल फोन, कुछ दस्तावेज और नकदी बरामद की गई। तीनों ने माना कि वे एक सट्टेबाजी गिरोह चला रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications