भारतीय मूल के अमेरिकी को एफबीआई का सामुदायिक नेतृत्व पुरस्कार

वाशिंगटन, 20 मार्च (आईएएनएस)। सभी एशियाई समुदायों को मजबूत एकता के सूत्र में बांधने के लिए प्रयासरत भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक मनोहर 'माइक' वासवानी को संघीय जांच एजेंसी (एफबीआई) ने सम्मानित किया है।

वासवानी को अपने स्थानीय समुदायों में किए गए भारी योगदान के लिए एफबीआई मुख्यालय में शुक्रवार को 'निदेशक के वर्ष 2009 के सामुदायिक नेतृत्व पुरस्कार' से सम्मानित किया गया।

वासवानी के अलावा एफबीआई ने 51 सामुदायिक नेताओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर एफबीआई के निदेशक रोबर्ट एस. मुलर ने कहा, "यहां पर सम्मानित किए गए लोग अमेरिका के विभिन्न हिस्सों से भिन्न-भिन्न पृष्ठभूमि और धर्मो से हैं लेकिन इनमें एक बात समान है। इनके अंदर नेतृत्व, अपने पड़ोसियों के जीवन को सुधारने और नागरिकों के लिए देश को सुरक्षित बनाने की इच्छा है।"

एफबीआई के लास वेगास डिविजन से चुने गए वासवानी एशियन अमेरिकन ग्रुप (एएजी) और एशियन अमेरिकन कोएलिशन ऑफ लास वेगास के अध्यक्ष हैं।

वासवानी अमेरिका में वर्ष 1970 में आए और वर्ष 1978 में नागरिक बने। वह वर्ष 2009 में लास वेगास एफबीआई नागरिक अकादमी से स्नातक हुए।

एफबीआई ने कहा कि एएजी के संस्थापक वासवानी ने सभी एशियाई समुदायों की मजबूत एकता पर जोर दिया, जिससे समुदाय के सदस्य मजबूत नागरिक बने।

एएजी में चीन, वियतनाम, कोरिया,भारत,पाकिस्तान,फिलीपींस, थाईलैंड, मलेशिया और सिंगापुर के नागरिक समूहों का प्रतिनिधित्व है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+