कंधमाल दंगा मामले में भाजपा विधायक समेत 14 बरी
भुवनेश्वर, 20 मार्च (आईएएनएस)। उड़ीसा के कंधमाल जिले में हुए सांप्रदायिक दंगों के एक मामले में एक फास्ट ट्रैक अदालत ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक विधायक समेत 14 लोगों को बरी कर दिया।
सरकारी वकील बिजय पटनायक ने कहा कि भाजपा विधायक मनोज प्रधान और 13 अन्य को सबूत न मिलने के कारण बरी कर दिया गया।
प्रधान के वकील अजीत पटनायक ने कहा, "न्यायाधीश ने सभी को बरी कर दिया क्योंकि इन पर आरोप साबित नहीं किया जा सका।"
इन सभी पर 25 अगस्त 2008 को आगजनी करने का मामला दादिंगिया गांव के सुशांत दलबेहेरा ने दर्ज कराया था।
उल्लेखनीय है कि 23 अगस्त 2008 को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के नेता स्वामी लक्ष्मणानंद सरस्वती और उनके चार सहयोगियों की हत्या के बाद कंधमाल जिले में सांप्रदायिक दंगा भड़क उठा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications