आंध्र से फल और सब्जियां आयात करेगा सिंगापुर
मुख्यमंत्री के. रोसैया के साथ शनिवार को बैठक के दौरान नाथन ने उन्हें भरोसा दिलाया कि वह आंध्र प्रदेश में निवेश के लिए अपने देश के उद्योगपतियों और निवेशकों को मनाएंगे। उन्होंने रोसैया को सिंगापुर की यात्रा का निमंत्रण भी दिया।
मुख्यमंत्री कार्यालय के एक बयान में कहा गया, "नाथन आंध्र प्रदेश से समितियों के माध्यम से फल और सब्जियां आयात करने पर सहमत हो गए हैं।"
नाथन शुक्रवार को तिरुपति बाला जी गए थे। उन्होंने रोसैया से कहा कि भारत के सबसे तेज विकास कर रहे राज्यों में एक आंध्र प्रदेश का दौरा करके उन्हें बहुत खुशी हुई।
मुख्यमंत्री ने नाथन से कहा कि कई क्षेत्रों में निवेश के लिहाज से आंध्र प्रदेश का माहौल बेहद अनुकूल है।
उन्होंने यह भी कहा कि सरकार निवेशकों के लिए बेहतर बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराती है।
इंडो-एशियन न्यूज सíवस।












Click it and Unblock the Notifications