मोदी रविवार को शायद ही जांच दल के समक्ष पेश हों
अहमदाबाद, 20 मार्च (आईएएनएस)। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को विशेष जांच दल (एसआईटी) के समक्ष शायद ही पेश हों। वर्ष 2002 में गुजरात दंगे के दौरान कांग्रेस के पूर्व सांसद एहसान जाफरी की हत्या के मामले में जाकिया जाफरी द्वारा लगाए गए आरोपों के एवज में जांच दल मोदी से पूछताछ करने वाली है। जाकिया जाफरी, एहसान जाफरी की पत्नी हैं।
एसआईटी के सूत्रों ने कहा है कि मोदी को भेजी गई नोटिस की पावती सूचना के अलावा मुख्यमंत्री मोदी की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हुई है।
एसआईटी के प्रमुख आर.के.राघवन ने कहा, "मैं फिलहाल चेन्नई में हूं। मेरा अहमदाबाद पहुंचना घटनाक्रम पर निर्भर करेगा।"
अधिकारियों ने कहा कि एसआईटी के पास किसी आधिकारिक सूचना की अनुपस्थिति और उसके प्रमुख का चेन्नई में होना, यह संकेत करता है कि कम से कम रविवार को तो मुख्यमंत्री अपनी गवाही नहीं देने वाले।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications