नक्सलियों ने अगवा 5 सरकारी कर्मियों को मुक्त किया (लीड-2)
लातेहार के पुलिस अधीक्षक कुलदीप द्विवेदी ने कहा कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के पांच से अधिक सशस्त्र नक्सलियों ने बंदूक के बल पर पांच सरकारी कर्मियों को अगवा कर लिया था।
उन्होंने कहा कि नक्सलियों ने अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सरवन सोया, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी एच. भेंगरा, सहायक अभियंता अदीश सरयू राम, डेयरी अधिकारी विनोद सिन्हा और चालक किरण सिंह को बंधुआ गांव से अगवा किया था और पांच घंटे बाद इन्हें छोड़ दिया।
द्विवेदी ने कहा कि पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान से नक्सली डरे हुए हैं और उन्होंने अगवा किए हुए पांचों कर्मियों को पांच घंटे बाद छोड़ दिया।
उन्होंने कहा कि पुलिस की त्वरित कार्रवाई की वजह से नक्सली इन्हें छोड़ने पर मजबूर हो गए।
नक्सलियों ने शनिवार को चार अन्य कर्मचारियों को मुक्त कर दिया जिनमें कनिष्ठ अभियंता रंजीत कुमार भी शामिल हैं। इन्हें गुरुवार रात सिमडिगा जिले से अगवा किया गया था।
पुलिस के अनुसार, 'हिल पंथेर' समूह के 15 से ज्यादा नक्सलियों ने राम रेखा धाम पर काम कर रहे चार लोगों को अगवा कर लिया था और 35 मोबाइल फोन, दो लाख रुपये नकद और एक बंदूक लूट ली थी।
झारखण्ड में पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, बोकारो, हजारीबाग और सेरायकेला जिलों में नक्सल विरोध अभियान चलाया जा रहा है।
झारखण्ड ने पुलिस आयुक्त नियाज अहमद ने कहा, "झारखण्ड और पश्चिम बंगाल के सात-आठ जिलों में नक्सलियों के खिलाफ एक अंर्त-राज्यीय अभियान चलाया जा रहा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications