दो करोड़ गर्भवती महिलाएं करती हैं तंबाकू का सेवन
स्वास्थ्य मंत्रालय के तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम की प्रभारी जगदीश कौर ने बताया, "यह चौंकाने वाली बात है कि भारत में 8.5 फीसदी गर्भवती महिलाएं तंबाकू उत्पादों का सेवन करती हैं।"
उन्होंने कहा कि ज्यादातर तंबाकू उत्पादों का उपभोग करने वाले पुरुष हैं, इसके बावजूद इन उत्पादों का इस्तेमाल करने वाली गर्भवती महिलाओं की तादाद बड़ी है।
कौर ने कहा कि सरकार ने तंबाकू का इस्तेमाल रोकने के लिए कई कदम उठाए हैं। नशा मुक्ति केंद्र इसका एक बड़ा उपेक्षित हिस्सा है।
उन्होंने बताया कि भारत में 61 तंबाकू मुक्ति केंद्र (टीसीसी) हैं। इसकी निगरानी केंद्र सरकार करती है, लेकिन इसके लिए अभी और काम किए जाने की जरूरत है।
कौर ने कहा, "इसके खिलाफ जागरूकता और सामुदायिक सहभागिता बहुत मायने रखती है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications