थाईलैंड में सरकार विरोधी प्रदर्शन

समाचार एजेंसी डीपीए ने पुलिस के हवाले से बताया कि बैंकाक के राजदमनोयन एवेन्यू से 'यूनाइटेड फ्रंट ऑर डेमोक्रेसी अगेंस्ट डिक्टेटरशिप' (यूडीडी) लिखा लाल रंग की टी-शर्ट और शर्ट पहने लोग 10,000 मोटरसाइकिलें, 7,000 पिकअप ट्रक और कारों से 100 किलोमीटर की विरोध यात्रा पर निकले।

यूडीडी प्रधानमंत्री अभिसित वेज्जाजीवा से त्यागपत्र देने और संसद भंग करने की मांग कर रहा है। जिससे कि नए चुनाव और पूर्व प्रधानमंत्री शिनावात्रा और उनके सहयोगी दलों को फिर से शासन में आने का रास्ता साफ हो सके।

शहर में प्रदर्शन की वजह से कई स्थानों पर यातायात जाम लग गया। लाल झंडा लिए, हार्न बजाते हुए कारवां गुजर रहा था। हजारों प्रदर्शनकारी बैंकाक की सड़कों पर कतारबद्ध खड़े थे और 'अभिसित शासन छोड़ो' के नारे लगा रहे थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+