उड़ीसा में चलने लगी है लू
भुवनेश्वर, 20 मार्च (आईएएनएस)। उड़ीसा में शनिवार को कुछ हिस्सों में लू चली और कई स्थानों पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया।
एक अधिकारी ने बताया कि मल्कानगिरी जिला मुख्यालय पर उच्चतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भुवनेश्वर मौसम केंद्र के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि उड़ीसा के विभिन्न हिस्सों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। झारसुगुड़ा में तापमान 39.8 डिग्री, सम्बलपुर और तलचर दोनों जगहों पर तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस रहा। तितिलागढ़ और भबानीपटना में तापमान क्रमश: 39.6, 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भुवनेश्वर और उससे सटे शहर कटक सिटी में तापमान क्रमश: 39.5 और 39.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
अधिकारी ने अगले 24 घंटों तक राज्य के कुछ इलाकों में लू चलने की आशंका जाहिर की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications